free html website templates

(5) . गुरु नानक साहब की वाणी
[5. मोहु कुटंबु मोहु सभकार।
मोहु तुम तजहु सगल बेकार।।]

।। मूल पद्य ।।

मोहु कुटंबु मोहु सभकार। मोहु तुम तजहु सगल बेकार।।1।।
मोह अरु भरमु तजहु तुम बीर। सचु नामु रिदे रवै शरीर।।2।।रहाउ।।
सचु नामु जा नवनिधि पाई। रोवै पूत न कलपै माई।।3।।
एतु मोहि डूबा संसारु। गुरुमुखि कोई उतरै पार।।4।।
एतु मोहि फिरि जूनि पाहि। मोहे लागा जमपुरी जाहि।।5।।
गुरु दीखिआ जपु तपु कमाहि। न मोहु तूटै ना थाई पाहि।।6।।
नदरि करै ता एहु मोहु जाइ। नानक हरि सिउ रहै समाइ।।7।।

शब्दार्थ-सगल=सकल, बिल्कुल, समस्त। रिदे=हृदय। रवै=व्यापक है। जा=जिससे। नव=नौ। निधि=धन। एतु=इस। थाई=जगह। ता=ते।

पद्यार्थ-कुटुम्ब और सांसारिक सब कार्यों की ममता निरर्थक है, इनको तुम छोड़ दो।।1।। तुम वीर पुरुष! मोह और भ्रम को त्याग दो और सत्यनाम, जो शरीर में व्यापक है, उससे अपने हृदय को अर्थात् सुरत को लगाओ।।2।। सत्यनाम, जिसने नवो निधियाँ (कुबेर के नौ प्रकार के रत्न-1- पप्र, 2- महापप्र, 3- शंख, 4- मकर, 5- कच्छप, 6- मुकुन्द, 7- कुन्द, 8- नील और 9- वर्च्च) पायी जाती हैं, को प्राप्त करने से पुत्र और माता नहीं रोवेंगे।।3।। सांसारिक पदार्थों के मोह में सांसारिक लोग डूबे हुए हैं। बिरला गुरुमुख इससे पार उतर जाता है।।4।। इस मोह से फिर जन्म मिलता है और मोह में लगा हुआ यमपुर को जाता है।।5।। गुरु से दीक्षा लेकर जप-तप कमाते हैं; परन्तु न मोह टूटता है, न मोह-रहित (मोक्ष) पद प्राप्त होता है।।6।। गुरु नानक साहब कहते हैं कि परमात्मस्वरूप के दर्शन* से यह मोह दूर होता है और परमात्मा-हरि में समाकर रहता है।।7।।  

[* भिद्यते हृदयग्रन्थिश्छिद्यन्ते सर्वसंशयाः।
क्षीयन्ते चास्य कर्माणि तस्मिन्दृष्टे परावरे।। -महोपनिषद्] 

परिचय

Mobirise gives you the freedom to develop as many websites as you like given the fact that it is a desktop app.

Publish your website to a local drive, FTP or host on Amazon S3, Google Cloud, Github Pages. Don't be a hostage to just one platform or service provider.

Just drop the blocks into the page, edit content inline and publish - no technical skills required.