।। मूल पद्य ।।
कोई चतुर न पावे पार, नगरिया बावरी ।। टेक।।
लाल लाल जो सब कोइ कहै, सबकी गाँठी लाल ।
गाँठी खोलि के परखै नाहीं, तासे भयो कंगाल ।। 1।।
काया बड़े समुद्र केरो, थाह न पावै कोइ ।
मन मरि जैहैं डूबि के हो, मानिक परखै सोइ ।। 2।।
ऊँचा महल अगमपुर जहवाँ, सन्त समागम होइ ।
जो कोइ पहुँचे वही नगरिया, आवागमन न होइ ।। 3।।
कहै कबीर सुनो भाइ साधो, का खोजो बड़ी दूर ।
जो कोइ खोजै यही नगरिया, सो पावै भरपूर ।।4।।
।। मूल पद्य ।।
कोई चतुर न पावे पार, नगरिया बावरी ।। टेक।।
लाल लाल जो सब कोइ कहै, सबकी गाँठी लाल ।
गाँठी खोलि के परखै नाहीं, तासे भयो कंगाल ।। 1।।
काया बड़े समुद्र केरो, थाह न पावै कोइ ।
मन मरि जैहैं डूबि के हो, मानिक परखै सोइ ।। 2।।
ऊँचा महल अगमपुर जहवाँ, सन्त समागम होइ ।
जो कोइ पहुँचे वही नगरिया, आवागमन न होइ ।। 3।।
कहै कबीर सुनो भाइ साधो, का खोजो बड़ी दूर ।
जो कोइ खोजै यही नगरिया, सो पावै भरपूर ।।4।।
शब्दार्थ-नगरिया बावरी=पागलों का नगर, यह संसार जहाँ विषय-रस की मदिरा पान करके लोग मत्त हैं। लाल=माणिक्य, लाल रंग का एक रत्न; तात्पर्यार्थ-परमात्मा। गाँठी=गिरह, जड़-चेतन की ग्रंथि वा गिरह। ऊँचा महल अगमपुर=बुद्धि की पहुँच से ऊपर के स्थान का ऊँचा महल अर्थात् परमात्म-पद। यही नगरिया=इसी शरीर।
पद्यार्थ-विषय-मद्य का पान करके उन्मत्त बने लोगों के रहने के संसार-रूप नगर का पार कोई सांसारिक कार्यों में दक्ष-चालाक मनुष्य नहीं पाता है।। सब कोई जो कहते हैं कि परमात्म-रूप लाल रत्न है, सो वह लाल सबके जड़-चेतन की गाँठ (शरीर) मेंं है। इस गाँठ को खोलकर नहीं परखते हैं, इसी कारण दरिद्र हो गये हैं।। शरीर-रूप बड़े समुद्र की थाह कोई नहीं पाता है। इस समुद्र में जिसका मन डूबकर मर जाएगा, वही परम प्रभु-माणिक्य को परखेगा।। बुद्धि-पर पद, जहाँ संत का आगमन होता है (पहुँच होती है), जो कोई उस नगर में पहुँचता है, उसका आवागमन नहीं होता है अर्थात् उसका बारम्बार का जन्म-मरण छूट जाता है। कबीर साहब कहते हैं कि हे साधो भाइयो! बड़ी दूर में क्या खोजते हो? जो कोई इसी नगरी में अर्थात् अपने शरीर में ही ढूँढ़ता है, वह भरपूर प्राप्त करता है।।
परिचय
Mobirise gives you the freedom to develop as many websites as you like given the fact that it is a desktop app.
Publish your website to a local drive, FTP or host on Amazon S3, Google Cloud, Github Pages. Don't be a hostage to just one platform or service provider.
Just drop the blocks into the page, edit content inline and publish - no technical skills required.