श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Page 700 जैतसरी महला ५ घरु ३ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ कोई जानै कवनु ईहा जगि मीतु ॥ जिसु होइ क्रिपालु सोई बिधि बूझै ता की निरमल रीति ॥१॥ रहाउ ॥ मात पिता बनिता सुत बंधप इसट मीत अरु भाई ॥ पूरब जनम के मिले संजोगी अंतहि को न सहाई ॥१॥ मुकति माल कनिक लाल हीरा मन रंजन की माइआ ॥ हा हा करत बिहानी अवधहि ता महि संतोखु न पाइआ ॥२॥ हसति रथ अस्व पवन तेज धणी भूमन चतुरांगा ॥ संगि न चालिओ इन महि कछूऐ ऊठि सिधाइओ नांगा ॥३॥ हरि के संत प्रिअ प्रीतम प्रभ के ता कै हरि हरि गाईऐ ॥ नानक ईहा सुखु आगै मुख ऊजल संगि संतन कै पाईऐ ॥४॥१॥ {पन्ना 700} शब्दार्थ: कोई = कोई विरला। ईहा जगि = यहाँ जगत में। सोई = वही मनुष्य। बिधि = जुगति। ता की = उस मनुष्य की। रीति = जीवन जुगति।1। रहाउ। बनिता = स्त्री। सुत = पुत्र। बंधप = रिश्तेदार। इसट = प्यारे। अरु = और। पूरब = पहले। संजोगी = संजोगों से। अंतहि = आखिरी समय में। को = कोई भी। सहाई = साथी।1। मुकति = (मौक्तिक) मोती। कनिक = सोना। मन रंजन की = मन को खुश करने वाली। बिहानी = बीत गई। अवधहि = उम्र। ता महि = इन पदार्थों में। संतोखु = शांति, तृप्ति।2। हसति = हाथी। अस्व = अश्व, घोड़े। पवन तेज = हवा के वेग वाले। धणी = धन का मालिक। भूमन = जमीन का मालिक। चतुरांगा = चार अंगों वाली फौज (जिस में: हाथी, रथ, घोड़े, पैदल)। संगि = साथ। कछूअै = कुछ भी। प्रिअ = प्यारे। ता कै = उनकी संगति में। गाईअै = गाना चाहिए। ईहा = इस लोक में। आगै = परलोक में। ऊजल = रौशन। कै संगि = के साथ, की संगति में।4। सरलार्थ: हे भाई! कोई विरला मनुष्य जानता है (कि) यहाँ जगत में (असली) मित्र कौन है। जिस मनुष्य पर (परमात्मा) दयावान होता है, वही मनुष्य इस बात को समझता है, (फिर) उस मनुष्य की जीवन-जुगति पवित्र हो जाती है।1। रहाउ। हे भाई! माता-पिता, स्त्री, पुत्र, रिश्तेदार, प्यारे मित्र और भाई - ये सारे पहले जन्मों के संयोगों के कारण (यहाँ) आ मिले हैं। आखिरी वक्त पर इनमें से कोई भी साथी नहीं बनता।1। हे भाई! मोतियों की माला, सोना, लाल, हीरे, मन को खुश करने वाली माया- इनमें (लगने से) सारी उम्र ‘हाय हाय’ करते हुए गुजर जाती है, मन नहीं भरता।2। हे भाई! हाथी, रथ, हवा के वेग समान तेज दौड़ने वाले घोड़े (हों), धनाढ हो, जमीन का मालिक हो, चारों किस्म की फौज का मालिक हो - इनमें से कोई (भी) चीज साथ नहीं जाती, (इनका मालिक मनुष्य यहाँ से) नंगा ही उठ के चल पड़ता है।3। हे नानक! परमात्मा के संत जन परमात्मा के प्यारे होते हैं, उनकी संगति में परमात्मा की सिफत सालाह करनी चाहिए। इस लोक में सुख मिलता है, परलोक में सुख-रू हो जाते हैं। (पर ये दाति) संत-जनों की संगति में ही मिलती है।4।1। जैतसरी महला ५ घरु ३ दुपदे ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ देहु संदेसरो कहीअउ प्रिअ कहीअउ ॥ बिसमु भई मै बहु बिधि सुनते कहहु सुहागनि सहीअउ ॥१॥ रहाउ ॥ को कहतो सभ बाहरि बाहरि को कहतो सभ महीअउ ॥ बरनु न दीसै चिहनु न लखीऐ सुहागनि साति बुझहीअउ ॥१॥ सरब निवासी घटि घटि वासी लेपु नही अलपहीअउ ॥ नानकु कहत सुनहु रे लोगा संत रसन को बसहीअउ ॥२॥१॥२॥ {पन्ना 700} शब्दार्थ: संदेसरो = प्यारा संदेश। कहीअउ = बताओ। प्रिअ संदेसरो = प्यारे का मीठा संदेशा। बिसमु = हैरान। भई = हो गई। बहु बिधि = कई किस्में। कहहु = बताओ। सहीअउ = हे सहेलियो!।1। रहाउ। को = कोई। कहतो = कहता है। महीअउ = में। बरनु = रंग, वर्ण। दीसै = दिखता। चिहन = चिन्ह, निशान, लक्षण। लखीअै = नजर आता। सुहागनि = हे सोहागनो! सति = सति, सच। बुझहीअउ = समझाओ।1। निवासी = निवास करने वाला। घटि घटि = हरेक शरीर में। वासी = बसने वाला। लेपु = (माया का) असर। अलपहीअउ = अल्प मात्र, रती भर भी। नानक कहत = नानक कहता है। हे लोगा = हे लोगो! संत रसन को = संत को रसन, संत की रसना पे। बसहीअउ = बसता है।2। सरलार्थ: हे सोहागवती सहेलियो! (हे गुरू के सिखो!) मुझे प्यारे प्रभू का मीठा सा संदेशा दो, बताओ। मैं (उस प्यारे की बाबत) कई तरह (की बातें) सुन-सुन के हैरान हो रही हूँ।1। रहाउ। कोई कहता है, वह सबसे बाहर ही बसता है, कोई कहता है, वह सबमें बसता है। उसका रंग नहीं दिखता, उसका कोई लक्षण नजर नहीं आता। हे सोहागनों! तुम मुझे सच्ची बात बताओ।1। नानक कहता है– हे लोगो! सुनो! वह परमात्मा सभी में निवास रखने वाला है, हरेक के शरीर में बसने वाला है (फिर भी, उसको माया का) अल्प मात्र भी लेप नहीं है। वह प्रभू संत जनों की जीभ पर बसता है (संतजन हर वक्त उसका नाम जपते हैं)।2।1।2। जैतसरी मः ५ ॥ धीरउ सुनि धीरउ प्रभ कउ ॥१॥ रहाउ ॥ जीअ प्रान मनु तनु सभु अरपउ नीरउ पेखि प्रभ कउ नीरउ ॥१॥ बेसुमार बेअंतु बड दाता मनहि गहीरउ पेखि प्रभ कउ ॥२॥ जो चाहउ सोई सोई पावउ आसा मनसा पूरउ जपि प्रभ कउ ॥३॥ गुर प्रसादि नानक मनि वसिआ दूखि न कबहू झूरउ बुझि प्रभ कउ ॥४॥२॥३॥ {पन्ना 700} शब्दार्थ: धीरउ = मैं धीरज हासिल करता हूँ। कउ = को। सुनि = सुन के।1। रहाउ। जीअ = जिंद। सभु = हरेक चीज, सब कुछ। अरपउ = मैं अर्पित करता हूँ। नीरउ = नेरउ, नजदीक। पेखि = देख के।1। बड = बड़ा। मनहि = मन में। गहीरउ = मैं पकड़े रखता हूँ।2। चाहउ = चाहूँ। सोई सोई = वही वही चीज। पावउ = पाऊँ। मनसा = मनीषा, मन की मुराद। पूरउ = मैं पूरी कर लेता हूँ।3। प्रसादि = कृपा से। मनि = मन में। दूखि = (किसी) दुख में। झूरउ = झुरता हूँ। बुझि = समझ के।4। सरलार्थ: हे भाई! मैं प्रभू (की बातों) को सुन-सुन के (अपने मन में) सदा धीरज हासल करता रहता हूँ।1। हे भाई! प्रभू को हर वक्त (अपने) नजदीक देख-देख के मैं अपनी जिंद प्राण, अपना तन-मन सब कुछ उसकी भेट करता रहता हूँ।1। हे भाई! वह प्रभू बड़ा दाता है, बेअंत है, उसके गुणों का लेखा नहीं हो सकता। उस प्रभू को (हर जगह) देख के मैं उसको अपने मन में टिकाए रखता हूँ।2। हे भाई! मैं (जो जो चीज) चाहता हूँ, वही वही (प्रभू से) प्राप्त कर लेता हूँ। प्रभू (के नाम) को जप जप के मैं अपनी हरेक आस मुराद (उसके दर से) पुरी कर लेता हूँ।3। हे नानक! (कह– हे भाई!) गुरू की कृपा से (वह प्रभू मेरे) मन में आ बसा है, अब मैं प्रभू (की उदारता) को समझ के किसी भी दुख में चिंतातुर नहीं होता।4।2।3। जैतसरी महला ५ ॥ लोड़ीदड़ा साजनु मेरा ॥ घरि घरि मंगल गावहु नीके घटि घटि तिसहि बसेरा ॥१॥ रहाउ ॥ सूखि अराधनु दूखि अराधनु बिसरै न काहू बेरा ॥ नामु जपत कोटि सूर उजारा बिनसै भरमु अंधेरा ॥१॥ थानि थनंतरि सभनी जाई जो दीसै सो तेरा ॥ संतसंगि पावै जो नानक तिसु बहुरि न होई है फेरा ॥२॥३॥४॥ {पन्ना 700} शब्दार्थ: लोड़ीदड़ा = जिसको हरेक जीव चाहता है। घरि घरि = हरेक घर में, हरेक ज्ञान इन्द्रियों के द्वारा। मंगल = सिफत सालाह के गीत। नीके = सोहणे। घटि घटि = हरेक शरीर में। तिसहि = उस का ही (‘जिसु’ की ‘ु’ मात्रा ‘ही’ क्रिया विशेषण के कारण हट गई है)। बसेरा = निवास।1। रहाउ। सूखि = सुख में। अराधनु = सिमरन। दूखि = दुख में। काहू बेरा = किसी भी समय। जपत = जपते हुए। कोटि = करोड़ों। सूर = सूरज। उजारा = प्रकाश। भरमु = भटकना।1। थानि = जगह में। थनंतरि = थान अंतरि, जगह में। थानि थनंतरि = हरेक जगह में। जाई = जावो (जगहों में)। संगि = संगति में। बहुरि = फिर, दोबारा। फेरा = जनम मरन का चक्कर।2। सरलार्थ: हे भाई! मेरा सज्जन प्रभू ऐसा है जिसको हरेक जीव मिलना चाहता है। हे भाई! हरेक ज्ञान इन्द्रियों के द्वारा उसकी सिफत सालाह के सोहाने गीत गाया करो। हरेक शरीर में उस का ही निवास है।1। रहाउ। हे भाई! सुख में (भी उस परमात्मा का) सिमरन करना चाहिए, दुख में (उसका ही) सिमरन करना चाहिए, वह परमात्मा किसी भी समय हमें ना भूले। उस परमात्मा का नामजपते हुए (मनुष्य के मन में, मानो) करोड़ों सूरजों जितनी रौशनी हो जाती है (मन में से) माया वाली भटकना समाप्त हो जाती है, (आत्मिक जीवन की ओर से बेसमझी का) अंधकार दूर हो जाता है।1। हे नानक! (कह– हे प्रभू!) हरेक जगह में, सब जगहों में (तू बस रहा है) जो कुछ दिखाई दे रहा है, वह सब कुछ तेरा ही स्वरूप है। साध-संगति में रह के जो मनुष्य तुझे ढूँढ लेता है उसको दोबारा जनम-मरण का चक्कर नहीं पड़ता।2।3।4। |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
धन्यवाद! |